Monday, January 26, 2026
Google search engine
Homeस्पोर्ट्सवेस्टइंडीज के खिलाफ साई सुदर्शन का स्कोर रुक, टीम इंडिया का विकेट...

वेस्टइंडीज के खिलाफ साई सुदर्शन का स्कोर रुक, टीम इंडिया का विकेट झटका

नई दिल्ली 
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोक भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यह उनका टेस्ट करियर का 7वां शतक है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारत को पहला झटका वारिकन ने केएल राहुल को (38) आउट करके दिया। इसके बाद यशस्वी और साई सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 306 गेंद में 193 रन की साझेदारी हुई। साई 165 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी और गिल क्रीज पर हैं। अहदमाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए पहले मैच को भारत ने पारी और 140 रनों के अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

यशस्वी और गिल क्रीज पर
यशस्वी जायसवाल बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। गिल भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। भारत ने 77 ओवर में दो विकेट खोकर 269 रन बना लिए हैं।

साई सुदर्शन शतक से चूके
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 165 गेंद में 12 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। वॉरिकन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। सुदर्शन और यशस्वी के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments